back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन, चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में एक विस्तृत गाइड लाइन जारी की। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रदेश के हर मंडल में एक चरण में केवल एक जिले में ही चुनाव कराया जाएगा। साथ ही हर जिले के सभी विकास खण्डों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। यदि किसी मंडल में जिलों की संख्या चार से अधिक है तो वहां पर एक चरण में दो जिलों में एक साथ चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी गाइड लाइन में स्पष्ट किया है कि जिले के सभी विकास खण्डों में एक साथ चुनाव कराने से मतदान कर्मियों की संख्या को मंडल के दूसरे जिले से पूरा किया जाएगा। आयोग की गाइड लाइन में यह भी बताया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार एक ही मतपेटी में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों को डाला जाएगा। प्रत्येक मतदान स्थल पर तीन की जगह दो मतपेटी रखी जाएंगी। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने की स्थिति में संबंधित मतदान स्थल पर तीन मतपेटियां रखी जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵