मथुरा, 27 जून (हि.स.) (अपडेट)। गोवर्धन के दो गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां गेस्ट हाउस के संचालकों समेत 12 महिला-पुरुष को अपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही नगदी, चार मोटरसाइकिल, अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। रविवार दोपहर एसपी देहात श्रीश चन्द ने बताया कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शनिवार की देर शाम को सौंख अड्डा के पास कृष्णा पार्किंग, पावन धाम सेवा सदन गेस्ट हाउसों पर छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक कृष्णा पार्किंग मनीष शर्मा, संचालक पावन धाम सेवा सदन नवीन गोस्वामी और राहुल, संजय, रसीद खान, विष्णु सिंह, विरजो सहित पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ मोबाइल, चार मोटरसाइकिल, 14210 रुपये, चार पर्स, चार आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो हाथ की घड़ी, दो पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर सभी खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/विद्या कान्त




