gonda-reward-accused-of-twenty-five-thousand-arrested
gonda-reward-accused-of-twenty-five-thousand-arrested

गोंडा : पच्चीस हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गोंडा, 28 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह के विरुद्ध वजीरगंज थाने में विभिन्न मामलों के करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के चमदई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि भूपेंद्र उर्फ कप्तान के विरुद्ध थाने में करीब एक दर्जन विभिन्न अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। कई वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in