back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ghazipur News: गाजीपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस जलकर हुई खाक, 6 की मौत!

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास एक यात्रियों से भरी बस ऊपर के हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की सूचना समने आई है। गाजीपुर शहर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास एक यात्रियों से भरी बस ऊपर के हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि बस मे सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

मुख्यमंत्री योगी ने लिया मामले का संज्ञान

इस मामले का सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में बाराती सवार थे। हालांकि, यह बस कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी इसकी जानकारी अभी नही मिली है। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि आग में छह लोगों के जलने की जानकारी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 38 लोग सवार थे। सभी दुल्हन पक्ष की तरफ से थे जो शादी के लिए जा रहे थे। कहा यह भी जा रहा है कि दुल्हन भी उसी बस में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते से आ रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों ने बताया कि 4-5 लोगों के हताहत होने की सूचना है। अभी अधिकारी मौके पर हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵