back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना किसी बड़ी चीड़ फाड़ के मात्र डेढ़ घंटे में यशोदा अस्पताल के चिकित्सकों ने की ओपन हार्ट सर्जरी

कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग के उपचार के लिए एक दुर्लभ प्रोसिजर को सफलतापूर्वक किया गया।

गाजियाबाद, एजेंसी। कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग के उपचार के लिए एक दुर्लभ प्रोसिजर को सफलतापूर्वक किया गया। श्याम पार्क एक्सटेंशन, साहिबाबाद निवासी 65 वर्षीय मरीज का एओर्टिक वॉल्व सिकुड़ गया था, जिसकी वजह से उनकी सांस काफी फूलती थी और छाती में हमेशा भारीपन रहता था। विभिन्न अस्पतालों में एवं डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी उनको कोई आराम नहीं मिला क्योंकि उनके हृदय की कार्यगति केवल 19 प्रतिशत रह गयी थी, जिसकी वजह से कोई भी अस्पताल उनका प्रोसिजर करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उन्होंने हृदय रोग टीम के विशेषज्ञ डॉ असित खन्ना एवं डॉ आयुष गोयल से परामर्श किया।

परामर्श के पश्चात् यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की हृदय रोग टीम ने इस प्रोसिजर को एक ओपन हार्ट सर्जरी के वैकल्पिक प्रक्रिया ट्रांस कैथेटर एओर्टिक वॉल्व रिपलेस्मेन्ट विधि द्वारा करने की सहमति प्रदान की। चूंकि यह प्रोसिजर काफी मंहगा है इसलिए उन्होंने हॉस्पिटल प्रबन्धन एवं वॉल्व बनाने वाली कम्पनी से बात कर मरीज को काफी रियायत दिलायी।

28 फरवरी 2023 को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। चूंकि मरीज का हृदय काफी कमजोर था इसलिए पूरी तैयारी के साथ प्रोसिजर को 06 मार्च 2023 को डॉक्टरों की टीम ने जांघ के रास्ते से तार से छतरीनुमा उपकरण को खराब वॉल्व के स्थान पर सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित कर दिया। इस प्रोसिजर में किसी भी तरह की बड़ी चीर-फाड़ नहीं की गई और ओपन हार्ट सर्जरी की अपेक्षा मात्र डेढ़ घण्टे में इस प्रोसिजर को कर दिया गया। इसमे मरीज को बेहोश भी नही किया गया, जबकि ओपन हार्ट सर्जरी में सात से आठ घण्टे लगते हैं और पूरे समय मरीज को बेहोश रखा जाता है।

डॉक्टरों की टीम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असित खन्ना, डॉ. धीरेन्द्र सिंघानिया, कन्सलटेन्ट हृदय रोग एवं ऐओर्टिक सर्जन डॉ. आयुष गोयल तथा कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. गौरव कनवर शामिल थे। डॉ असित खन्ना ने बताया कि प्रोसिजर के दूसरे दिन ही मरीज चलने-फिरने लगा था और 09 मार्च 2023 को मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...