back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर किया सुसाइड

यूपी के गाजियाबाद से एक सुसाइट की घटना सामने आयी है। यहां एक सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर तीन सगी बहनों ने छलांग लगा दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ‘भारत सिटी’ सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर तीन सगी बहनों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। टीला मोड थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी के रूप में हुई है। तीनों नाबालिग बहनों ने एक साथ मौत को गले क्यों लगाया, इसकी गुत्थी फिलहाल सुलझी नहीं है, लेकिन शुरुआती अंदेशा ऑनलाइन गेमिंग की लत की ओर इशारा कर रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें मोबाइल पर किसी ‘कोरियन लवर’ टास्क-बेस्ड गेम की आदी थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी गेम के किसी खतरनाक टास्क को पूरा करने के चक्कर में उन्होंने यह घातक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि सुसाइड की असली वजह सामने आ सके।

तीनों बहनें हमेशा साथ रहती थीं

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें हमेशा साथ रहती थीं और सभी काम एक साथ किया करती थीं, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना और सोना। उनके अचानक आत्महत्या करने से परिवार गहरे सदमे में है। तीनों बहनों के परिजन रो-रोकर बेसुध हैं और समझ नहीं पा रहे कि उनकी बेटियों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

कोरोना के समय लगी मोबाइल गेमिंग की लत- पिता 

तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि कोरोना काल में उनकी बेटियों को मोबाइल गेम की लत लग गई थी। तीनों टारगेट गेम खेलती थीं। उन्होंने कहा कि मगर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, हम नहीं समझ पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन बहनों का स्कूल जाना भी नियमित रूप से नहीं था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि देर रात तेज आवाज सुनकर वे बाहर निकले और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके तहत डिजिटल गतिविधियों, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...