Rout Diversion: अब छठ की तैयारी, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान; यहां देखें डिटेल्स

Rout Diversion: दीपावली, गोवर्धन एवं भैयादूज के बाद अब जिला प्रशासन छठ पर्व की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया।
Rout Diversion
Rout Diversion

गाजियाबाद, (हि.स.)। दीपावली, गोवर्धन एवं भैयादूज के बाद अब जिला प्रशासन छठ पर्व की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने बुधवार को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया। 19 नवंबर की दोपहर 02 बजे से भारी वाहन और शाम 04 बजे से हल्के वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन 20 नवंबर को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।

असुविधा होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का करें उपयोग

सहायक पुलिस उपायुक्त (यातायात) रामानंद कुशवाहा ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस संबंध में असुविधा होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों- यातायात निरीक्षक मोहननगर क्षेत्र- योगेश चंद पंत (9412462769), यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र- संतोषचौहान (7007847097), यातायात निरीक्षक चतुर्थ वसुंधरा क्षेत्र- संतोष कुमार सिंह (7398000808) तथा यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100 पर संपर्क किया जा सकेगा।

डायवर्जन प्लान

- लिंक रोड से डीपीएस सिद्धार्थ विहार और नया बस अड्डा की ओर से हल्के और भारी वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।

- ऐसे ही मोहन नगर की ओर से हिंडन पुल की ओर हल्के और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

- कनावनी की ओर से हिंडन पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।

- नया बस अड्डा से हिंडन पुल की ओर जाने वाले निजी वाहन न्यू लिंक रोड से होकर एनएच 9 से होकर आगे जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in