निकाय चुनाव : सुनीता दयाल को टिकट देकर कार्यकर्ता का बढ़ाया मान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार की देर रात्रि बहुत मंथन के बाद पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को महापौर पद के उम्मीदवार घोषित कर दिया।
निकाय चुनाव : सुनीता दयाल को टिकट देकर कार्यकर्ता का बढ़ाया मान

गाजियाबाद, एजेंसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार की देर रात्रि बहुत मंथन के बाद पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को महापौर पद के उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसके बाद पार्टी के आम कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है। नए से लेकर पुराने कार्यकर्ताओं में पार्टी के इस निर्णय के बाद न केवल जोश है, बल्कि उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने सुनीता दयाल को उम्मीदवार बनाकर आम कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा दिया है। इसका श्रेय केंद्रीय मंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जाता है, जो तारीफ के काबिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुनीता दयाल की ऐतिहासिक जीत होगी।

दरअसल महापौर पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों में घमासान मचा हुआ था निवर्तमान महापौर आशा शर्मा समेत पार्टी के कई नेताओं की पत्नियां कार्यकर्ता टिकट के लिए प्रयासरत थी। जिसके चलते शेष नेतृत्व के सामने उम्मीदवार का चयन करना बड़ी चुनौती थी लेकिन पार्टी नेतृत्व ने पुरानी कार्यकर्ता होने के नाते सुनीता दयाल को शहर की प्रथम नागरिक जैसे पद के लिए चुना। इस इस निर्णय के बाद भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं में सुकून का माहौल है। उनका कहना है कि पार्टी ने हवा हवाई लोगों को छोड़कर एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। जबकि एक बड़े अस्पताल के मालिक की पत्नी डॉ शशि अरोड़ा समेत और नाम भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। लेकिन इसके लिए पार्टी ने मेरठ में पंजाबी समाज को साधते हुए पार्टी नेतृत्व में यह संदेश दे दिया की पार्टी इस समाज को लेकर भी गंभीर है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसको लेकर पंजाबी समाज भी पूरी तरह से सध गया है। साथ ही जो हालात है उससे लगता है कि डॉ शशि अरोड़ा खुद को पंजाबी समाज का सेहरा साबित करने में सफल नहीं हो सकी।

उद्यमी व पंजाबी समाज के हरदिल अजीज चेहरा सुधीर कुमार अरोड़ा का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने सुनीता दयाल को टिकट देकर आम कार्यकर्ता का जो सम्मान बढ़ाया है वह काबिले तारीफ है। उनका कहना है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सुनीता दयाल को ऐतिहासिक जीत दिलाने में जुट गया है।

पार्टी की महानगर मंत्री गुंजन शर्मा कहती हैं कि सुनीता ध्यान जैसी पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट देकर यह संदेश दिया है कि भाजपा में आम कार्यकर्ता की जितना सम्मान है अन्य दलों में नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश गर्ग (खादी वाले )कहते हैं कि सुनीता दयाल को टिकट देकर वीके सिंह व पार्टी के शीर्ष नेतृव ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा में ही आम कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। पार्टी की सफलता का भी यही राज है।

उधर, टिकट की घोषणा के बाद भाजपा की जंबो जेट टीम सक्रिय हो चुकी है। आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजियाबाद पहुंचकर सुनीता दयाल को नामांकन कराने जा रहे हैं। जिसमें भाजपा के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे। समाचार लिखे जाने तक राजनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in