गाजियाबाद, एजेंसी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर गाजियाबाद शिवमय हो गया। ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के तमाम शिव मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव,जय शिव शंकर की के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। मंिदर पर शिवभक्तों की भारी कतार लगी रही। इस दौरान दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुलिस प्रशासन के ने सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए थे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने धर्म पत्नी भारती सिंह के साथ ,जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त सिटी पुनीत अग्रवाल,सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह,दूधेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया।
इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों का आवगमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। यहां तक कि ठाकुर द्वारा तिराहे पर बने ओवरब्रिज पर भी वाहनों के आवागमन रोकने के लिए बैरिकेड की व्यवस्था करते हुए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। दूधेश्वर नाथ मंदिर के आस-पास श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेड की व्यवस्था की गयी गई थीं। नगर निगम के द्वारा श्रद्धालुओं को आदि देव शिवशंकर के जलाभिषेक के लिए टैंकरों क माध्यम से गंगा जल की व्यवस्था की गई थीं।
जिले के अधिकांश शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। अधिकांश शिववालयों के आस-पास नगर निगम के द्वारा खासतौर से साफ सफाई की व्यवस्था करते हुए चूने का छिडकाव कराया गया। ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मंदिर कमेटी द्वारा भी समिति से जुड़े सदस्यों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया था।
वहीं हिंडनपार के वसुंधरा,वैशाली,कौशांबी,राजेंद्र नगर,लातपत नगर,कविनगर,गोविंद पुरम आदि स्थित शिवालयों में भी भीड़ देखने को मिली,जहां पर श्रद्धालु दूध,गंगाजल बेल पत्र आदि चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना में लीन रहे।





