back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद – लोनी पुलिस थाने पर ट्विटर इंडिया के एमडी का हो रहा इंतजार, लग गया भीषण जाम

दाढ़ी काटने का मामला – पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो गया था जिस सिलसिले में भारत में ट्विटर के एमडी को लोनी थाने पहुंचना है। बुलंदशहर निवासी बुजुर्ग की लोनी में दाढ़ी काटने के मामले में वायरल वीडियो को लेकर ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को पूछताछ के लिए गुरुवार को लोनी थाने पहुंचना है। उनके आने से पहले ही लोनी थाने के बाहर मीडिया कर्मियों का बड़ा जमावड़ा लग गया है।

मीडियाकर्मियों के जमावड़े के चलते लोनी थाने के बाहर ट्रैफिक जाम हो गया है। लोनी बॉर्डर थाने पर ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष से सवाल जवाब करने के लिए आईओ और सीओ अतुल कुमार सोनकर मौजूद हैं।

क्या है पूरा मामला:

ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को आज लोनी बॉर्डर थाने में पेश होकर भड़काऊ ट्वीट डिलीट न करने के संबंध में अपना पक्ष रखना है। पुलिस ने 21 जून को ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेजकर 24 जून की सुबह साढ़े 10 बजे तक लोनी बॉर्डर थाने में पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय पर पेश न होने पर एमडी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गत 5 जून को बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग तांत्रिक सूफी अब्दुल समद के साथ मारपीट कर उनकी दाढ़ी काटी गई थी। 14 जून को घटना की वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने 15 जून को ट्विटर समेत 9 लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज किया था। इसमें आरोप था कि पुलिस द्वारा खंडन करने के बाद भी ट्विटर ने भड़काऊ ट्वीट डिलीट नहीं किया।

गाजियाबाद साइबर सेल ने 16 जून अमेरिका स्थित ट्विटर मुख्यालय को नोटिस भेजकर भड़काऊ ट्वीट करने वाले आरोपियों की डिटेल समेत 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी तो साथ ही 17 जून को लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर थाने आकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। ट्विटर इंडिया के एमडी की तरफ से गत 18 जून को गाजियाबाद पुलिस के पास स्पष्टीकरण भेजा गया, जिसमें उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रक्रिया पूरी करने का प्रस्ताव रखा। पुलिस ने उसे खारिज करते हुए दूसरा नोटिस भेजकर 24 जून को पेश होने के निर्देश दिए थे।

पेश न होने पर माना जाएगा कानूनी प्रक्रिया में अवरोध

ट्विटर पर दर्ज केस की विवेचना कर रहे लोनी बॉर्डर एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी की तरफ से उनके अधिवक्ता शाहरांस जैन ने मंगलवार सुबह पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि बुधवार को एमडी थाने पहुंचेंगे। लेकिन मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे फिर से फोन करके गुरुवार को पहुंचने की बात बताई। एसएचओ का कहना है कि बुधवार को एमडी नहीं पेश हुए तो इसे कानूनी प्रक्रिया में अवरोध माना जाएगा। साथ ही विवेचना को असफल करने का प्रयास मानते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...