back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ghaziabad Fire: वसुंधरा के दो मंजिला इमारत में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Ghaziabad Fire: आज सुबह गाजियाबाद के वसुंधरा में एक दो मंजिला इमारत में आग की सूचना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंच गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भयंकर गर्मी के कारण दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में पिछले कई दिनों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं है। आज सुबह गाजियाबाद के वसुंधरा में एक दो मंजिला इमारत में आग की सूचना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने की वजह पर जानकारी जुटाई जा रही है।

कैसे लगी आग?

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह आग गाजियाबाद के पॉश इलाके वसुंधरा के सेक्टर-1 में लगी है। यहां सोसायटी के एक दो मंजिला इमारत में एसी फटने से यह हादसा हुआ है। एसी फटने के कारण बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिले ही मौके पर पहुंत कर दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यहां का एलपीजी कनेक्शन भी काट दिया गया। इस घटना में अब कर किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पहले भी गाजियाबाद में हुई थी ऐसी घटना

आपको बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। गाजियाबाद के ही इंदिरापुरम इलाके में तीन मंजिला बिल्डिंग में एसी फटने से भीषण आग लग गई थी। ये धमाका इतनी तेज था कि इसका आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी थी। जिसके बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था और लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे। यहां पर दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। गर्मी के कारण आग की और एसी फटने की कई घटनाएं दिल्ली और इसके आसपास में हो चुकी है। ऐसी ही एक घटना नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोट्स बुलेवार्ड सोसायटी में भी हो चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में दिवाली की रात आग लगने के 270 हादसे, सुबह तक आंकड़ा 400 पार! रातभर जुटे रहे दमकलकर्मी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिवाली की रात राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं की बाढ़ आ गई। सोमवार रात 12 बजे तक 269 से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...