back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

पुलिस व बदमाशों के बीच पिछले 24 घंटे में दूसरी बार मुठभेड़ हुई हैं। चरवा पुलिस को घेराबंदी से फरार होने की कोशिश में एक बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है।

कौशांबी, हि.स.। पुलिस व बदमाशों के बीच पिछले 24 घंटे में दूसरी बार मुठभेड़ हुई हैं। चरवा पुलिस को घेराबंदी से फरार होने की कोशिश में एक बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है। बदमाश पशु तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाश को घायल हालात में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है पकड़ा गया बदमाशों उसी गैंग का साथी है जिन्होंने चरवा थाना पुलिस टीम पर घेराबंदी के दौरान गोली चलाई थी और फरार हो गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि चरवा पुलिस व बदमाशों के बीच बीती तीन अगस्त की रात घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कुछ बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए फरार होने में कामयाब हो गए थे। इस दौरान बदमाशों की गोली चरवा थाने की पुलिस की गाड़ी के बोनट में भी दो गोलियां लगी थी। घटना के समय एक टवेरा लोडर गाड़ी, जिसमें एक अदद भैंस लदी बरामद हुई थी।

एएसपी ने बताया कि बीती रात शुक्रवार चार अगस्त को मुखबिर ने करीब एक बजे सूचना दी कि पुलिस पार्टी पर गोली चलाने वाले बदमाश चरवा थाना के गुंगवा की बाग में छिपे बैठे हैं। पुलिस की सघन जांच से वह भाग नहीं सके हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने रात दो बजे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। जिस पर बदमाशों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें बदमाश फिरोज पुत्र जहीर (35) निवासी तुर्ती पुर थाना मंझनपुर के पैर में गोली जा लगी और उसे घायल हालात में पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान फिरोज के साथी भाग निकले। जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग जारी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल फिरोज के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा व तीन खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

एएसपी ने बताया कि बदमाश की अपराधिक कुंडली तलाश करने पर जानकारी हुई है कि यह थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। बदमाश फिरोज पर पुलिस रिकार्ड में 12 मुकदमे पशु तस्करी, पुलिस मुठभेड़ सहित पशु चोरी के दर्ज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...