back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कलह से परेशान शख्स ने खुद को लगाई आग, बचाने में 10 लोग झुलसे

थाना लोनी बॉर्डर अंतर्गत रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गैस सिलेंडर का पाइप निकाल कर खुद को आग लगा ली।

गाजियाबाद,एजेंसी । थाना लोनी बॉर्डर अंतर्गत रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गैस सिलेंडर का पाइप निकाल कर खुद को आग लगा ली। आवाज सुनकर आए बचाने आए परिवारीजनों के साथ तीन पड़ोसी समेत 10 लोग झुलस गए। जबकि गंभीर रुप से झुलसे युवक के साथ अन्य सभी लोगों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के तिलक राम कॉलाेनी में रहने वाले एक परिवार के घर पर गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि उसकी चपेट में आकर कुछ लोग झुलस गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि प्रकरण में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सुरेश नामक व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी पहुंचे। इस बीच आग बुझाने के दौरान वह भी चपेट में आ गए। इस तरह आग से परिवार के सात व तीन पड़ोसी भी झुलस गए। जबकि युवक गंभीर रुप से झुलस है। सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵