ghaziabad-wood-to-get-rs-750-per-quintal-at-cremation-ghats
ghaziabad-wood-to-get-rs-750-per-quintal-at-cremation-ghats

गाजियाबाद : श्मशान घाटों पर 750 रुपये प्रति कुंतल मिलेगी लकड़ी

- नगर निगम ने निर्धारित किया दर गाजियाबाद, 10 मई (हि.स.)। गाजियाबाद के श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के नाम पर हो रही लूट-खसौट पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने लकड़ी की दरें निर्धारित कर दी हैं। यहां शवों को जलाने के लिए प्रति कुंतल 750 रुपये देने होंगे। यह जानकारी सोमवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर लकड़ी के रेट से संबंधित साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके लिए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि श्मशान घाटों पर शवों की लंबी कतार का फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठा रहे थे और मनमाने ढंग से उनसे अनाप-शनाप वसूली कर रहे थे। यह मामला नगर निगम प्रशासन के संज्ञान में आया तो नगर आयुक्त ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी श्मशान घाटों पर लकड़ी के रेट तय कर दिए। कोरोना संक्रमण से मारे गए लोगों के शवों के अंतिम संस्कार में आर्थिक परेशानी के कारण गरीब परिजन दाह संस्कार नहीं कर पा रहे थे। अब ऐसे शवों के दाह संस्कार का जिम्मा नगर निगम प्रशासन ने उठाने का फैसला किया है। श्री सिंह तंवर ने बताया कि शमशान घाटों पर अव्यवस्था को देखकर केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी नगर निगम प्रशासन से बातचीत कर यहां व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा था। इसके अलावा सभी श्मशान घाटों पर देसी घी और सामग्री आदि की व्यवस्था भी बहुत ही कम रेट पर की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in