back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद :बदहाल सड़कों से त्रस्त इंदिरापुरम के लोगों ने भैंसा-बुग्गी पर चढ़कर प्रदर्शन किया

गाजियाबाद, 12 अप्रैल(हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री व गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के संसदीय क्षेत्र में सड़कों का हाल बेहाल है। बदहाल सड़कों से त्रस्त पॉश इलाके इंदिरापुरम में भैंसा बुग्गी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सालों से सड़क टूटी है, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। इंदिरापुरम के इस इलाके में करीब 25 हाई राइज सोसायटी है जिनमें हजारों परिवार रहते हैं। लोगों ने अपनी इस समस्या को लेकर कई बार प्राथमिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बताया भी है, मगर अभी तक इनकी समस्याओं का कोई हल निकल कर नहीं पाया है। गौरतलब है कि गाजियाबाद के पास इलाके इंदिरापुरम में कई हाई राइज बिल्डिंग बनी हुई है और इस इलाके में कई उच्च अधिकारी नेता एवं बड़े कारोबारी भी रहते हैं। बावजूद, इसके इस इलाके की सड़कों का हाल बेहाल है। कई बार अपनी शिकायतों को लेकर यहां के रहने वाले लोगों ने स्थानीय नेता, शासन एवं प्रशासन के लोगों से गुहार लगाई और कई बार लिखित में शिकायत भी की है। जिसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। इससे परेशान होकर आज इन इलाकों के लोगों ने इन रास्तों पर बैल गाड़ी चलाकर अपना विरोध जताया। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...