दस हजार लोगों के घर पहुंचेगा गंगाजल : श्रीकांत शर्मा
दस हजार लोगों के घर पहुंचेगा गंगाजल : श्रीकांत शर्मा

दस हजार लोगों के घर पहुंचेगा गंगाजल : श्रीकांत शर्मा

-ऊर्जा मंत्री ने किया गंगाजल सीडब्ल्यूआर पम्पिंग स्टेशन का किया उद्घाटन मथुरा, 27 जून (हि.स.)। वृंदावन नगर के मथुरा मार्ग स्थित मुखर्जी पार्क में शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा गंगाजल सीडब्ल्यूआर पंपिंग स्टेशन का उदघाटन किया गया। इस पम्पिंग स्टेशन से करीब दस हजार घरों पर शुद्ध गंगाजल पहुंचेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मथुरा-वृंदावन के लोगों की काफी समय से चली आ रही गंगाजल की मांग पूरी हो रही है। अब गंगाजल की सप्लाई शुरू होने से नगर की जनता को पेयजल के रूप में गंगाजल उपलब्ध होने के साथ ही नगर में पेयजल समस्या भी समाप्त हो जाएगी। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि गंगाजल की सप्लाई वृंदावन के साथ-साथ नगर निगम सीमा में शामिल हुए आसपास नए क्षेत्र में भी की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अभी पाइप लाइन नहीं है, वहां भी जल्द ही पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गोकुल बैराज से आने वाली गंगाजल की सप्लाई से शहर के सभी ओवरहैड टैंकों को भरा जाएगा। इससे शहर के अधिकांश क्षेत्र में गंगाजल की सप्लाई मिलेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नगर में संचालित नलकूपों से भी जलापूर्ति की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in