back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जौनपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

जौनपुर,15 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हो रहे मतदान को लेकर बदलापुर थाना क्षेत्र के रूप चंदपुर गांव के बूथ संख्या 223 और 224 पर फर्जी वोट डालने को लेकर दो ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसमें चार गंभीर रुप से घायल हो गये है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बूथ और गांव में अतिरिक्ति फोर्स को तैनात कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष से उम्मीदवार विजय कुमार की तरफ से आदर्श सिंह और कृष्णा सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से उम्मीदवार कौशल सिंह की ओर से मनीष सिंह और कमलेश सिंह को चोटें लगी है। हल्की मारपीट हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। जो लोग मारपीट में शामिल हैं उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...