ऑस्ट्रेलियन ओपन ऑनलाइन ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता में वाराणसी के चार खिलाड़ी चयनित

four-players-from-varanasi-selected-in-australian-open-online-taekwondo-pumsey-competition
four-players-from-varanasi-selected-in-australian-open-online-taekwondo-pumsey-competition

वाराणसी, 05 मई (हि.स.)। जनपद के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन ऑस्ट्रेलियन ओपन ऑनलाइन ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता में हुआ है। बुधवार को ये जानकारी जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्य वर्धन सिंह ने दी। खिलाड़ियों के चयन पर प्रशिक्षक चंद्रभान पटेल को सचिव ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि वाराणसी के चार खिलाड़ी अनंत वर्मा, अंकिता वर्मा, दीक्षा पटेल व यश्विनी सिंह 15 से 30 मई के बीच प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से हम लोग लगातार खिलाड़ियों के खेल कौशल को बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर उनकी सम्पूर्ण ट्रेनिंग करवाने के साथ हर तरह का सहयोग कर रहे हैं। अब तक विश्व ताइक्वांडो महासंघ से अनुमोदित सभी पांच ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में संघ के खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है और बेहतर प्रदर्शन किया है। संघ अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे खिलाड़ी अब तक पांच ऑनलाइन प्रतियोगिता में भले पदक नहीं जीत पाए हों, पर उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है और इस बार उनके पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दक्षिण एशियाई खेलो में पुमसे ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव सिंह द्वारा इन खिलाड़ियों को मेंटरशिप दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in