four-families-of-deceased-dependent-home-guards-got-jobs
four-families-of-deceased-dependent-home-guards-got-jobs

मृतक आश्रित होमगार्डों के चार परिवारीजनों को मिली नौकरी

- शारीरिक दक्षता का कराया अभ्यास हमीरपुर, 08 जून (हि.स.)। ड्यूटी के दौरान मृत हुए चार होमगार्ड जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार नियुक्ति की गई। इसके लिए विभाग ने पुरुष भर्ती में दस मिनट में दो किमी और महिला भर्ती में चार मिनट में पांच सौ मीटर की दौड़ संपन्न कराई। जिसमें यह अभ्यर्थी सफल हो गए और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। होमगार्ड विभाग के वरिष्ठ सहायक वंशीधर यादव ने बताया कि ड्यूटी के दौरान चार होमागर्ड जवानों की मृत्यु हुई थी। जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को शारीरिक दक्षता का अभ्यास लिया गया। बताया कि पुरुष भर्ती के लिए दस मिनट में दो किमी और महिला भर्ती के लिए चार मिनट में पांच सौ मीटर की दौड़ को पूरा करना था। जिसमें देवेश कुमार मिश्रा, रणजीत सिंह, तुलसीराम तिवारी और राखी देवी सफल रहे। शारीरिक दक्षता के अभ्यास के दौरान चित्रकूटधाम मंडल बांदा के कमांडेंट दिलीप कुमार यादव, प्रभारी जिला होमगार्ड कमांडेंड विनोद कुमार शाक्य मौजूद रहे। बताया कि चार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके तैनाती का स्थान भी चयनित कर दिया गया। बताया कि देवेेश मिश्रा को कंपनी राठ ग्रामीण, रणजीत को कंपनी मुस्करा, तुलसीराम को कंपनी कुरारा व महिला प्लाटून राठ के लिए राखी की नियुक्ति की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in