back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने एकबार फिर थामा सपा का दामन, पूर्व विधायक व आईपीएस भी साईकिल पर सवार

लखनऊ, 19 फरवरी (हि.स.)। कई पार्टियों में मुंह मार चुके पूर्व मंत्री आरके चौधरी शुक्रवार को एकबार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिए। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने लखनऊ सपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि श्री चौधरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2017 में सपा में अपनी पार्टी बीएस फोर का विलय कर लिए थे। बाद में आने और चुनाव लड़ने के बाद श्री चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। लेकिन एकबार फिर उन्होंने अपनी पार्टी बदल ली है और सपा के साथ हो लिए हैं। उनके साथ ही दो और बड़े चेहरों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर श्री चौधरी के अलावा पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और पूर्व आईपीएस गुरबचन लाल ने सपा की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अन्य प्रमुख नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि आरके चौधरी समेत सदस्यता लेने वाले तमाम नाम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵