back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन न लगवानी पड़े इसके लिए नदी में कूदे ग्रामीण, उपजिलाधिकारी के समझाने पर कराया टीकाकरण

बाराबंकी, 23 मई (हि.स.)। कोरोना वैक्सीन की भ्रांतियां किस कदर ग्रामीणों में फैली है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वैक्सीन लगाने पहुंची स्वास्थ्य टीम को देख कर कुछ लोगों ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। यह नजारा देख कर स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथपांव फूल गए और उनसे नदी से बाहर आने का अनुरोध किया। उपजिलाधिकारी के समझाने के बाद ग्रामीण नदी से बाहर आये और वैक्सीन लगवाई। 1500 की आबादी वाले इस गांव में मात्र 14 लोग ही वैक्सीन लगवाने की हिम्मत जुटा सके। जनपद की तहसील रामनगर के तराई के एक गांव सिसौड़ा में ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीकाकरण कराने को सूचना मात्र से ही ग्रामीण डर गए और वह सरयू नदी के किनारे चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जब यह सूचना मिली कि ग्रामीण नदी किनारे बैठे है तो उन्हें समझाने वहां पहुंची। स्वास्थ्य टीमों को देखकर ग्रामीण इतने भयभीत हो गए कि उन्हें भागने का रास्ता नही सूझा और नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों को नदी में छलांग मारता देख स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ पांव फूल गए और ग्रामीणों से बाहर आने का अनुरोध करने लगे मगर ग्रामीण बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। उपजिलाधिकारी (रामनगर) राजीव शुक्ल और नोडल अधिकारी राहुल त्रिपाठी के समझाने के अथक प्रयास के बाद ग्रामीण नदी से बाहर निकले। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों के अन्दर व्याप्त डर और भ्रांतियों को दूर कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए राजी किया। तब जाकर एक के बाद एक कुल 14 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस गांव की आबादी की बात करें तो 1500 लोग यहां निवास करते है, लेकिन सिर्फ 14 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Anshula kapoor Engaged: कौन हैं कपूर खानदान का होने वाला दामाद रोहन ठक्कर, जिसने अंशुला कपूर संग की सगाई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵