back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजन जन सेवा समिति ने बेसहारा लोगों को बांटी राशन सामग्री

फतेहपुर, 21 मई (हि.स.)। कोरोना काल में समाजसेवी लोगों की सेवा करने के लिए आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को भोजन जन सेवा समिति की ओर से गरीब, असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके भोजन सामग्री दी गई। समिति के सदस्यों ने शहर के खलील नगर बस्ती में बेसहारा वृद्ध मलखान व वृद्ध महिला जो अकेले जीवन यापन कर रहे हैं समिति द्वारा इन लोगों को भोजन व राशन सामग्री पहुंचायी गई। आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाला, तेल, नमक आदि का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही मास्क का वितरण कर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बस्ती के लोगों को जागरूक भी किया गया। समिति के संस्थापक कुमार शेखर का कहना है की ऐसे सभी जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी क्योंकि लॉकडाउन में लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। काम-धंधा बंद होने से लोगों के सामने दो वक्त की रोटी जुटा पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ऐसे लोगों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा आगे भी जरूरतमंदों को चिन्हित करके राशन एवं अन्य सहायता पहुंचाने का काम समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें सबसे स्वच्छता की जरूरत है हमें अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लॉकडाउन के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करना और शारीरिक दूरी बना कर रहना चाहिए, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और घर से निकले तो किसी जरूरी काम से तो पूरी सावधानी के साथ मास्क का प्रयोग करे। इस मौके पर सहयोगी नरेश गुप्ता, अंशु प्रताप सिंह, वारिस अली, प्रखर श्रीवास्तव, अंकित वर्मा, मनीष केसरवानी, रीगन कुमार सहित कुमार शेखर आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...