food-fruits-distributed-in-leprosy-ashram
food-fruits-distributed-in-leprosy-ashram

कुष्ठ आश्रम में वितरित किया गया भोजन-फल

लखनऊ, 12 जून(हि.स.)। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए सर्वसमाज महिला कल्याण समिति ने विजय नगर-कृष्णा नगर कानपुर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंच कर भोजन एवं फल वितरित किया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष शैलजा त्रिपाठी, पूनम, दीपिका, शशि आदि महिलाएं मौजूद रहीं। सर्व समाज महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष शैलजा त्रिपाठी द्वारा महिलाओं, बच्चों, गरीबों के हितों और उनकी बढ़-चढ़ कर किये जा रहे मदद का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले माह में कोरोना महामारी में जहां लोगों को मास्क, सैनिटाइजर आदि घर-घर जाकर बांटा, वहीं तमाम जरूरत मंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की। आश्रम से निकलने पर शैलजा त्रिपाठी ने कहा कि उनका पूरा जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों, असहायों की मदद के लिए समर्पित है। वह सामाजिक कार्यों के तहत महिलाओं के उत्पीड़न एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति की सदस्यों के साथ समस्या का हल निकालने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in