back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: चुड़ियों की नगरी के नाम से फेमस फिरोजाबाद का बदलेगा नाम, जानें क्या होगा सुहाग नगरी का नया नाम?

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने की कवायद तेज हो गई है। जिला पंचायत के बाद अब फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भी पास हो गया।

फिरोजाबाद, हि.स.। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने की कवायद तेज हो गई है। जिला पंचायत के बाद अब फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भी पास हो गया। प्रस्ताव का 12 में से 11 सदस्यों ने समर्थन किया। नगर निगम ने नाम परिवर्तन का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है।

नाम परिवर्तन का विरोध

नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हाल में संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण बात यह थी कि दो साल पहले जिला पंचायत में फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर के नाम से पास होने के बाद अब नगर निगम में भी फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने पर हरी झंडी दे दी गई। नाम परिवर्तन के विरोध में 12 में से कार्यकारिणी के सदस्य सपा के पार्षद रेहान ने इसका विरोध किया।

इसके साथ ही भवनों के गृहकर का बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसे खारिज कर दिया। जबकि नामांतरण पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को समिति की मंजूरी मिल गई।

1566 ई. में फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन की रियासत थी

इतिहासकारों के मुताबिक 1566 ई. में फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन की रियासत थी और उस जगह को चंद्रनगर कहा जाता है। मुगल शासन से पहले फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन अपने महल में बैठकर प्रजा की समस्या सुनते थे और उनका समाधान करते थे।

मुस्लिम शासकों ने चंद्रवाड़ पर हमला कर इसे तहस-नहस कर दिया

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तो पहले ही फिरोजाबाद का प्राचीन नाम चंद्रनगर का प्रयोग करता रहा है। प्राचीन समय में जैन राजा चंद्रसेन की नगरी थी, जिसका नाम चंद्रवाड़ था। कालांतर में मुस्लिम शासकों ने चंद्रवाड़ पर हमला कर इसे तहस-नहस कर दिया था। चंद्रवाड़ नगरी के अवशेष अभी भी यमुना किनारे मौजूद हैं। वर्ष 1566 में अकबर ने सिपहसालार फिरोजशाह को भेजा था, जिसके बाद बसाए गए नगर का नाम फिरोजाबाद रखा गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

फिरोजाबाद में सिरसागंज के टेंट हाउस में भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख, जानिए अब क्या है ताजा हालत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...