back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबाद के कांच कारखानों में हड़ताल खत्म होने से फिर लौटी रौनक

फिरोजाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। सुहाग नगरी के चूड़ी कारखानों में 20 दिन की हड़ताल के बाद गुरुवार को पुनः काम शुरू होने से रौनक लौट आयी है। बुधवार देर शाम जिला प्रशासन के लिखित आदेश के बाद चूड़ी जुड़ाई मजदूरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

देश व प्रदेश में फिरोजाबाद जिले को सुहाग नगरी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है, क्योंकि यहां सुहाग के प्रतीक कांच की चूड़ियों का कारोबार होता है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से यह कारोबार वैसे ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहा था। वहीं दो जुलाई से इस उद्योग से जुड़े चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने मानेदय बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर हड़ताल कर दी थी, जिससे यह कारोबार लगभग ठप हो गया था। श्रमिकों की इस हड़ताल के कारण चूड़ी कारोबारी काफी परेशान थे।

श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद मजदूर यूनियन और कारखाना मालिकों के बीच कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मजदूर यूनियन मानदेय बढ़ाने का आश्वासन लिखित में देने की मांग कर रहा था। बुधवार की रात को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह और मजदूर नेताओं के बीच समझौता वार्ता हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रमिक संगठनों को लिखित में आश्वासन देकर उनकी यह हड़ताल खत्म करा दी।

चूड़ी की जुड़ाई करने वाले श्रमिकों को 2400 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा मजदूरी मिलती थी, लेकिन श्रमिक इसे कम बताते थे। सदर विधायक मनीष असीजा के दखल के बाद एक कमेटी गठित की गयी थी। उप श्रमायुक्त की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में सेवायोजक कारखानेदारों के साथ-साथ श्रमिकों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को को भेजी थी, जिसके बाद शासन ने पारिश्रमिक को 2400 से बढ़ाकर 3000 कर दिया था। जिसका शासनादेश भी जारी हुआ था।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...