firozabad-sangh-performed-21-kundi-cruises-for-purification-of-the-atmosphere
firozabad-sangh-performed-21-kundi-cruises-for-purification-of-the-atmosphere

फिरोजाबाद : वातावरण शुद्धि के लिये संघ ने किया 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ

फिरोजाबाद, 21 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शुक्रवार को कोविड-19 वायरस की समाप्ति के लिए शहर में 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित मंदिरों पर हवन यज्ञ किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हवन यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ प्रत्यक्ष रूप से एक वैज्ञानिक महत्व यह भी है कि यह क्रिया हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध करती है। हवन में दी आहुति के रूप में समर्पित कि जाने वाली सामग्री के तत्वों के द्वारा निकलने वाले धुएं से हानिकारक जीव जो की हवा में उपस्थित हैं, नष्ट होते हैं। अर्थात हवन वातावरण का शुद्धीकरण तो करता ही है वही व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। हिंदू संस्कृति की यह प्राचीन परंपरा है जोकि वैदिक काल से चली आ रही है। इससे पूर्व जलेसर रोड स्थित संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ कार्यक्रम संघ के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवं अन्य स्वयंसेवकों ने हवन कुंड में आहुति दी। सामग्री की महक से समूचा परिसर महकता रहा। हवन समिग्री के रूप में विभिन्न औषधि, नीम की पत्ती, गिलोय, कपूर, लौंग, गाय का घी आदि सम्मिलित था। यज्ञ के पश्चात हवन कुंड को एक ठेली पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चंद्रनगर महानगर कार्यवाह गौरव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन शहर में अलग-अलग 21 स्थानों पर किया गया है। वही इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने घरों में हवन यज्ञ का आयोजन गया है, जिससे वातावरण शुद्ध हो सके। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, सहविभाग कार्यवाह बृजेश, नगर कारवाह संदीप, जयंती प्रसाद, राजीव आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in