firing-in-hamirpur-due-to-children39s-dispute-mother-and-son-injured
firing-in-hamirpur-due-to-children39s-dispute-mother-and-son-injured

हमीरपुर में बच्चों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटा घायल

-हालत गंभीर होने पर दोनों घायल कानपुर हैलट के लिए रेफर -चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप हमीरपुर, 28 जून (हि.स.)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े दबंगों ने मां और बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौदहा क्षेत्र के परछा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर आज गांव के दबंग लोगों ने ताहिरा बानो और उसके पुत्र आकिब जावेद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे दोनों गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। आनन-फानन मां और बेटे को इलाज के लिए मौदहा के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है। ये दोनों महिला प्रधान के पारिवारिक सदस्य हैं। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में यह घटना हुई है। पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले मौदहा कस्बे में एक टायर व्यापारी को शोरूम में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिससे व्यापारी ने गोदाम में घुसकर जान बचाई थी। इस घटना में नामजद आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर में छापेमारी के दौरान पुलिस दल पर भी अपराधी ने फायर किया जिससे पुलिस वाले बल-बाल बच गए थे। लगातार आपराधिक घटनाएं बढऩे से आम लोग सकते में है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in