राहुल गांधी के जन्मदिन पर लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में दी आर्थिक सहायता
लखनऊ, 19 जून(हि.स.)। लखनऊ के लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में शनिवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गयी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 51 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए चेक के माध्यम से दस हजार रुपये का योगदान किया। उन्होंने अनाथ बच्चों को आवश्यक वस्तुएं, पठन-पाठन की सामग्री, माक्स, सेनिटाइजर, फल व अन्य खाद्य सामग्री का भी वितरण किया। लखनऊ में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया तो कहीं पर फल वितरण, खाद्य सामग्रियों के वितरण सहित कई कार्यक्रम किये। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर नौजवान एवं बुजुर्गों नेताओं ने कार्यक्रम किया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद