back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वात व पित्त के साथ ही तमाम रोगों से छुटकारा दिलाने में सहायक है सौंफ

-आयुर्वेदाचार्य डॉ. एसके राय ने कहा, भोजन को पचाने के साथ ही पेट दर्द, सिर दर्द में है फायदेमंद लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। भोजन के बाद सौंफ खाने की पुरानी परंपरा रही है। यह परंपरा यूं ही नहीं है। विटामिन सी, आयरन, मैगनीज से भरपूर सौंफ भोजन को पचाने में बहुत सहायक है। इसके साथ ही सांस, वात से संबंधित रोगों से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर एसके राय ने बताया कि एक चम्मच (छह ग्राम) सौंफ में दो ग्राम फाइबर, दैनिक जरूरत का एक प्रतिशत विटामिन सी, पांच प्रतिशत कैल्शियम, छह प्रतिशत आयरन, पांच प्रतिशत मैग्निशियम, दो प्रतिशत पोटेशियम, 17 प्रतिशत मैगनीज पाया जाता है। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष वार्ता में कहा कि सौंफ वात के साथ ही पित्त को शांत करता है। इससे भूख बढ़ती है और भोजन पचता है। वीर्य की वृद्धि करता है। हृदय, मस्तिष्क तथा शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह गठिया, बुखार आदि वात रोग, घावों, दर्द, आँखों के रोग, अपच, कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही यह पेट में कीड़े, प्यास, उल्टी, पेचिश, बवासीर, टीबी आदि रोगों को ठीक करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा सौंफ का प्रयोग कई अन्य रोगों में भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि सौंफ की जड़ के चूर्ण का सेवन करने से कब्ज में लाभ होता है। इसके बीज का 5-10 मिली मात्रा में भोजन के प्रत्येक ग्रास के साथ छोटे बच्चों को पिलाने पर कब्ज दूर होता है। इसके सेवन करने से डकार और पेट की गैस की समस्या ठीक होती है। डॉ. राय ने बताया कि इसको पानी के साथ पीसकर ललाट पर लगाने से सिरदर्द से आराम मिलता है। सौंफ के पत्ते के रस में रूई को भिगोकर आंखों पर रखने से जलन, दर्द तथा लालिमा की परेशानी ठीक होती है। इसके नियमित सेवन करने से आंखों के रोग ठीक होते हैं तथा आंखों की रोशनी बढ़ती है। सौंफ खाने से आंख के रोग में फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि अंजीर के साथ सौंफ का सेवन करने से सूखी खांसी, गले की सूजन से राहत जल्दी मिलती है। इसका काढ़ा बनाकर उसमें फिटकरी मिलाकर गरारा करने से मुंह के छालों में लाभ होता है। सौंफ में बराबर मिश्री मिलाकर सेवन करने से मुंह से बदबू आने की परेशानी ठीक होती है। हकलाने की बीमारी में 15-30 मिली सौंफ काढ़ा में मिश्री तथा गाय का दूध मिलाकर पिएं। इससे हकलाना की परेशानी कम होती है। उन्होंने कहा कि सौंफ, वच, कूठ, देवदारु, रेणुका, धनिया, खस तथा नागरमोथा को बराबर मात्रा में लेकर उसका काढ़ा बना लें। इसमें मधु तथा मिश्री मिला लें। इसे 25-50 मिली की मात्रा में सुबह और शाम पीने से वात दोष के कारण होने वाला बुखार ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि 5-10 मिली सौंफ पत्तों के रस को पीने से पूरे शरीर का दर्द ठीक होता है। उन्होंने कहा कि 10-30 मिली सौंफ काढ़ा में नमक मिलाकर पीने से अधिक नींद आने की परेशानी ठीक होती है। 10-30 मिली सौंफ के काढ़ा में 100 मिली गाय का दूध तथा घी मिलाकर पिलाने से नींद अच्छी आती है। डॉ राय ने कहा कि 6-12 ग्राम शतपुष्पादि घी को गुनगुने दूध अथवा जल के साथ सेवन करें। इससे वात, पित्त, मेद, मूत्र रोग में फायदा होता है। इसके साथ ही मोटापा, फाइलेरिया (हाथीपाँव) तथा लीवर और तिल्ली की वृद्धि जैसी बीमारी में लाभ होता है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली को बड़ी राहत, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे,पांच दिन बाद बाढ़ का खतरा टला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पिछले पांच दिनों तक राजधानी दिल्ली में लोगों को चिंता में डालने वाली यमुना नदी का जलस्तर अब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...