फतेहपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा भारत की स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी 25 वर्ष जेल में बिता कर काला पानी की सजा काटने वाले प्रखर राष्ट्रवादी व हिंदू राष्ट्र की राजनीतिक विचारधारा को विकसित करने वाले महान क्रांतिकारी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर की 55वीं पुण्यतिथि कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में मनाई गई। प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीर सावरकर का योगदान हमेशा स्मरणीय व प्रेरणादायक रहेगा। अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में वह 25 वर्ष तक जेल की सजा काटी थी। इतने कठिन संघर्ष के बाद आज तक किसी सरकार ने उन्हें यथोचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता स्वामी रामाश्रय, करण सिंह पटेल, अतुल दीक्षित, प्रमोद पांडे, बब्बू मिश्रा, राजू पांडेय, कमला कांत द्विवेदी, संतोष, शिवाकांत तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र





