back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेसबुक से परवान चढ़े प्यार के लिए बेटी लाखों रुपये व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार

एक युवती को फेसबुक के जरिए प्यार परवाना चढ़ा और वो अपने प्रेमी के साथ लाखों के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फर्रुखाबाद, एजेंसी। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो बेटी अपने घर से लाखों की नगदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई। पीड़ित पिता ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी बार प्रेमी के साथ हुई फरार

कायमगंज नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। उसका फेसबुक पर मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के थाना चन्दरनगर राजा कॉलोनी निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। इसके बाद उसके प्रेम जाल में फंसी उसकी बेटी घर से दो बार लाखों का सामान लेकर फरार हो गई। इसके बाद युवक के पिता ने माफी मांगते हुए कहा था कि अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उसके बाद बेटी अपने घर वापस आ गई, लेकिन इंदौर निवासी युवक नौ फरवरी को उसके घर आया और अकेला पाकर मेरी पत्नी से मारपीट कर बेटी को अपने साथ भगा ले गया।

 पिता ने पुलिस से बेटी को सकुशल लाने की लगाई गुहार

आरोप है कि प्रेमी के साथ फरार हुई बेटी जाते समय ढाई लाख रुपये के जेवर व सवा दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पिता ने ऐसी स्थिति में लड़की के साथ कुछ भी अनहोनी घटित होने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से खोजबीन कर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...