back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों की महापंचायत 26 जून को, गाजीपुर बॉर्डर पर होगा जमावड़ा

गाजियाबाद, 25 जून (हि.स.)। गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन की अग्नि परीक्षा है। खेती कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों की एक बड़ी पंचायत यहां कल होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहा है। बता दें कि प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना है। यहां के विभिन्न टोल प्लाजा क ऊपर किसी प्रकार की कोई बद अमनी न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर अतिरिक्त तैनाती की गई है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का एक बड़ा जत्था ट्रैक्टरों में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गया। इससे पहले मोदीनगर, मुरादनगर व राजनगर एक्सटेंशन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार अपनी जिद छोड़ दे और किसानों से बातचीत कर समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती है कि यह आंदोलन समाप्त हो। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office: सातवें दिन धीमी हुई ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत, मेकर्स को अब वीकेंड का इंतजार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' का जादू सिनेमाघर में देखने को मिल रहा...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...