back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को भाकियू करेगा सहयोग

चित्रकूट,19 मार्च (हि.स.)। भाकियू ने केन्द्रीय आवाहन पर राजापुर तहसील के मंड़ी परिसर में तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय ने कहा कि किसान 120 दिनों से अपने हक के लिए तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बार्डर पर आन्दोलन कर रहा है। समूचे देश में जिला स्तर पर किसान किसान संगठनों की अगुवाई में अपनी जमीन बचाने को आंदोलन हो रहे हैं। भाजपा की हठी सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। आने वाली पीढ़ी को लेकर किसान चिन्तित है। देशी बीज आज विलुप्त हो गया है। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि नोट बन्दी के बाद अब किसान महंगाई की मार झेल रहा है। मंहगाई रोकने में सरकार विफल है। किसान कर्जदार हो रहा है। भाकियू मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को बारी-बारी से लूटा है। अब किसान अपना समर्थन मूल्य लेकर रहेगा, चाहे जितनी कुर्बानी देनी पड़े। स्वमीनाथन की रिपोर्ट लागू की जाये। किसानों ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। विरोध प्रदर्शन में अखिलेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, नथन यादव, मनोज सिंह, राजा हुसैन, धनराज, विनोद सिंह, उदित नारायण, विजय बहादुर, रामकृपाल सिंह, हरगोविंद, लल्लूराम, झल्लर सिंह, दीपक सिंह, सुरेन्द्र, यदुनाथ, छोटेलाल, राजू सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵