every-particle-of-blood-is-valuable-for-human-life-kesari-devi-patel
every-particle-of-blood-is-valuable-for-human-life-kesari-devi-patel

रक्त का कण-कण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य : केसरी देवी पटेल

- मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान प्रयागराज, 29 मई (हि.स.)। रक्तदान महादान है और मनुष्य कर्मों में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। क्योंकि रक्त का कण-कण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है। रक्त का हर एक कण किसी व्यक्ति को जीवन बचाने का कार्य करता है। यह बातें फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कही। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 150 लोगों ने रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 106 लोगों ने रक्तदान किया। केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में ‘सेवा ही संगठन है’ के मूल मंत्र की अवधारणा को लेकर आयोजित शिविर में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आज रक्तदान करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर सर्वप्रथम युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा एवं अभिषेक गिरी, शिवांक द्विवेदी, कुणाल सिंह, अविरल मिश्रा, अमर तिवारी ने रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सभी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। बेली हॉस्पिटल के डॉक्टर पंकज एवं उनकी टीम द्वारा ब्लड डोनेट का कार्य किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 30 मई को महानगर के सभी सेक्टरों में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा सेवा का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पदुम जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, आदि भाजपा युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in