back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना चौबिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इटावा, एजेंसी । उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना चौबिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने हरियाणा की छह सौ पन्द्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पकड़ी गई शराब हरियाणा के हिसार से बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी पुलिस ने शराब से भरे ट्रक सहित ट्रक चालक को पकड़ा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात थाना चौबिया पुलिस और थाना सैफई पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब हरियाणा की शराब से लदा एक ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चौपुला कट के नीचे रुका हुआ है।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चौपुला कट से बरालोकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर संजीव होटल के पास एक ट्रक को पकड़ा। हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी लेने पर लहसुन की बोरियों के नीचे पंजाब और हरियाणा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा चालक के पास से बीस हजार साठ रुपए नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार ट्रक चालक ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम तागाराम पुत्र पूनमाराम निवासी कुंपलिया थाना गीड़ा जनपद बाड़मेर राजस्थान बताया है। ट्रक चालक ने बताया कि उक्त अंग्रेजी शराब को वह हरियाणा के हिसार से बिहार के सासाराम बॉर्डर तक तस्करी कर ले जा रहा था।

एसएसपी ने बताया ट्रक से छह सौ पंद्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब हरियाणा और पंजाब के ब्रांड की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है। ट्रक चालक लहसुन की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छुपाकर बिहार ले जा रहा था। गिरफ्तार ट्रक चालक के बताए अनुसार ट्रक मालिक का नाम ठाकरा पुत्र राम खेमाराम निवासी पटियाल जिला बाड़मेर राजस्थान और ठेकेदार राजा निवासी बाड़मेर राजस्थान ने यह शराब ट्रक ने लदवाकर बिहार बॉर्डर तक भेजने के लिए बोला था। गिरफ्तार चालक के बताए अनुसार पुलिस शराब तस्करों के रैकेट को खंगालने में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि बिहार में सरकार के द्वारा शराबबंदी के चलते शराब तस्कर हरियाणा और पंजाब से बिहार ले जाकर तस्करी करते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...