dukhwani-to-salute-missing-people-in-uttarakhand-disaster
उत्तर-प्रदेश
उत्तराखण्ड की आपदा में लापता लोगों की सलामती के लिए दुआख्वानी
वाराणसी,09 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ के कारण जान माल के भारी नुकसान से शिया समुदाय भी द्रवित है। मंगलवार को कालीमहाल के मस्जिद में बाद नमाज ए मगरिब दुआख्वानी हुई, इसमें हादसे में जिन नागरिकों की मृत्यु हुई। उनकी आत्मा की शांति के लिए बड़ों ने और बच्चों ने खासकर उनके लिए दुआएं की जो कि अभी भी लापता हैं, उनकी सलामती के लिए दुआ की। दुआख्वानी में जाहिद, इफ्तेखार गुड्डू, हाजी फरमान हैदर, रियाज़ जफर रिजवी, आबिद नकवी, अबान रिजवी, जोहान रिजवी, दानिश आलम, साजिद हुसैन शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in