dr-soumya-wants-to-serve-the-people-of-jhansi-by-becoming-a-cardio-surgeon
dr-soumya-wants-to-serve-the-people-of-jhansi-by-becoming-a-cardio-surgeon

काॅर्डियो सर्जन बन झांसी के लोगों की सेवा करना चाहती हैं डॉ. सौम्या

- बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में टाॅप कर रोशन किया माता पिता का नाम झांसी, 30 अप्रैल (हि.स.)। कहते हैं हौसले बुलंद हो तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती नजर आती हैं। इंसान की दृणइच्छा शक्ति के आगे बड़े-बड़े संकल्प भी पूरे हो जाते हैं। ऐसे ही दृण संकल्प के साथ प्रगति के पथ पर बढ़ रही वीरांगना भूमि झांसी की बेटी ने एमबीबीएस 2021 फाइनल ईयर की परीक्षा में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में टॉप किया है। ऐसा करते हुए अपने सपनों को साकार करने वाली डा. सौम्या ने अपने माता पिता का भी नाम जनपद में रोशन कर दिया। वह काॅर्डियो सर्जन बनकर झांसी के लोगों की सेवा करना चाहती है। यही उनकी इच्छा है। महाराणा प्रताप नगर झांसी निवासी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक नेता देवेश शर्मा की बेटी सौम्या तिवारी ने झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एमबीबीएस 2021 फाइनल ईयर की परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें इस परीक्षा में 70.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। बेटी को डॉक्टर बनने का सपना दिखाने वाले पिता और उनके पूरे परिवार के लिए आज का दिन बहुत खास है। बेटी की मेहनत और लगन से प्राप्त हुई उपलब्धि को लेकर पूरा परिवार और देवेश शर्मा के शिक्षक साथी बहुत खुश हैं। सभी शिक्षक संगठनों ने देवेश शर्मा को बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। डॉ. सौम्या तिवारी ने बताया कि बचपन से ही उनका डॉक्टर बनने का सपना था। इस सपने को साकार करने में माता-पिता ने उनका भरपूर सहयोग किया और इसी के चलते वह आज अपनी मंजिल पाने में सफल हो सकीं। सौम्या का अब सपना है कि वह काॅर्डियो सर्जन बनकर अपनी जन्मभूमि पर रहकर यहां के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए वह अब अब पीजी की तैयारी में जुटेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में उन्हें चार स्वर्ण पदक भी मिल चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in