dm-gave-tricycle-to-the-handicapped-woman-who-reached-with-a-complaint-on-her-knees
dm-gave-tricycle-to-the-handicapped-woman-who-reached-with-a-complaint-on-her-knees

घुटनों के बल फरियाद लेकर पहुंची दिव्यांग महिला को डीएम ने दी ट्राई साईकिल

-चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव निवासी है दिव्यांग मीरा देवी चित्रकूट, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने घुटनों के बल चलकर फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल दिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। डीएम की दरियादिली देख गदगद हुई दिव्यांग महिला ख़ुशी के आंसुओं के साथ शुभाशीष देते हुए अपने घर को रवाना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लाक और तहसील के चक्कर काटते-काटते थक चुकी सदर ब्लाक कवि के सुदिनपुर गांव निवासी मीरा देवी सोमवार को डीएम के चौखट पर पहुंची। पैरो से विकलांग महिला को घुटनों के बल चलते देख चित्रकूट डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से उसकी पीड़ा देखी नहीं गई। श्री शुक्ल ने तत्काल जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी राजेश नायक को एक ट्राई साईकिल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने के निर्देश दिए। कुछ ही देरी में नई ट्राई साईकिल आने पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अपने हाथों से ट्राई साईकिल दिव्यांग महिला को भेंट की। जिलाधिकारी की दरियादिली देख ट्राई साईकिल पाने वाली महिला मीरा देवी के आंखों में ख़ुशी के आंसू छलक उठे। महिला डीएम को सुभाशीष देते हुए ख़ुशी-ख़ुशी अपने घर को रवाना हो गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी राजेश नायक आदि अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in