district-magistrate-met-corona-positive-patients-pulse-and-oxygen-level-checked-in-front
district-magistrate-met-corona-positive-patients-pulse-and-oxygen-level-checked-in-front

कोरोना पॉजिटिव मरीजों से मिले जिलाधिकारी, सामने चेक कराया पल्स और ऑक्सीजन लेवल

— परिवर्तन संस्था की नेक पहल, सीएचसी में स्थापित होगा परिवर्तन आक्सीजन केन्द्र कानपुर, 24 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी अलोक तिवारी ने सोमवार को आरआरटीटी टीम के कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोरोना पाजिटिव मरीजों के परिवार से स्वयं जाकर उनकी स्थिति जानी। जिलाधिकारी ने अपने सामने लोगों की पल्स और ऑक्सीजन चेक कराया। इस दौरान आरआरटीटी टीम से होम आइसोलेशन किट का वितरण भी कराया। उन्होंने कहा लोग अपना ध्यान रखें अपना पल्स नापते रहें। जिलाधिकारी के मुताबिक कानपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों में निरन्तर गिरावट आ रही है। किंतु लापरवाही नहीं बरतनी है। सोशल डिस्टेंसिंग जो कि सोशल वैक्सीन है इसका पालन करना है। मास्क लगाकर रखें तथा अपने हाथों को धोते रहें, भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचे इस बात का विशेष ध्यान सभी को रखना है। सीएचसी में बनेंगे परिवर्तन ऑक्सीजन केंद्र कोरोना काल को देखते हुए परिवर्तन संस्था ने नई पहल की है। कानपुर नगर व कानपुर देहात दोनों जिलों के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में 'परिवर्तन ऑक्सीजन केंद्र' स्थापित करेगी। प्रत्येक ऑक्सीजन केंद्र को 10 लीटर वाले 10 कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराये जाएंगे। सभी चिकित्सा केंद्रों के मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट से सम्पर्क कर इसकी तैयारी की जा रही है। परिवर्तन संस्था के प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक ये ऑक्सीजन केंद्र खुलना प्रारम्भ हो जाएंगे। दोनों जिलों की ग्रामीण जनता को अब हर बार शहर नहीं दौड़ना पड़ेगा। ऑक्सीजन की कमी से पीड़ित 60से 80 प्रतिशत मरीज वहीं उपचार पाकर स्वस्थ हो घर वापस जा सकेंगे। इसके साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से संबंधित जानकारी, बचाव के तरीकों एवं टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु एक परिवर्तन वैन गांव—गांव घूमेगी। इसमें डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से सन्देश दिए जाएंगे। परिवर्तन वैन को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी अलोक तिवारी ने परिवर्तन राहत केंद्र से रवाना किया। उन्होंने इस वैन में चलने वाले संदेशों का भी अवलोकन किया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in