यूपी पुलिस भर्ती को लेकर DG ने कह दी बड़ी बात, 1500 शिकायतें मिलने के बाद बताया आगे का प्लान

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को 1500 से अधिक शिकायतें मिली हैं। डीजी ने कहा शिकायते मिल गई है। हम आगे क्या करेंगे। ये आपको बहुत जल्द पता लग जायेगा।
DG Renuka Mishra's big statement in UP Police recruitment exam paper leak case
DG Renuka Mishra's big statement in UP Police recruitment exam paper leak caseSocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक नया मोड़ आया है। भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को लगभग 1500 शिकायतें मिली है। गुड को ज्यादातर शिकायतें ऑनलाइन मिली है। कहते मिलने के बाद रेणुका मिश्रा ने कहा है कि उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले पर कोई फैसला लिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से शिकायत करने के लिए एक ईमेल जारी किया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थियों ने शिकायतें भेजना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि सिपाही भर्ती के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि एग्जाम से पहले ही पेपर लीक हो गया है।

अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 हज़ार से अधिक पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। जिसकी परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के अभ्यार्थी परीक्षा देने आए थे। लेकिन परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पेपर शुरू होने से पहले ही पेपर लीक किया गया है। जिसे लेकर अभ्यर्थियों में क्रोध और आक्रोश देखा गया। उन्होंने कई जगह सड़कों पर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी व्यक्ति की। अभ्यर्थी जांच की मांग कर रहे हैं। और साथ ही दोबारा परीक्षा कराए जाने का भी जोर दे रहे हैं।

डीजी ने क्या कहा?

दरअसल छात्रों की मांग को देखते हुए UPPRPB ने साक्ष्य मांगे थे। पद बोर्ड द्वारा जारी ईमेल पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें भेजी है। शिकायतें मिलने के बाद भारती बोर्ड डीजी रेणुका मिश्रा ने कहा है कि शिकायतों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in