back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनता के लिए खुला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, 45 मिनट में पहुंचे दिल्ली

मेरठ, 01 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों के लिए महत्वाकांक्षी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गुरुवार से लोगों के लिए खोल दिया गया। अब मेरठ से दिल्ली तक का सफर 45 मिनट में किया जा सकेगा। दिल्ली के निजामुद्दीन से मेरठ तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण चार चरणों में किया गया है। एक्सप्रेसवे के चैथे चरण का काम पूरा होने के बाद गुरुवार से इसे जनता के लिए खोल दिया गया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली का सफल केवल 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो ट्विट करके इसकी घोषणा की। इस एक्सप्रेसवे पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे पर लोगों से टोल नहीं लिया जाएंगे। टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। एक सप्ताह बाद लोगों से टोल लिया जाएगा। नया एक्सप्रेसवे शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज होगी। मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यूपी और उत्तराखंड के करोड़ों लोगों को फायदा होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बधाई के पात्र है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...