भाजपा में निर्णय सामूहिक आधार पर लिए जाते हैं : भूपेन्द्र चौधरी

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के बड़े नेता तो प्रचार एवं जनसंपर्क करेंगे ही साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा में निर्णय सामूहिक आधार पर लिए जाते हैं : भूपेन्द्र चौधरी

वाराणसी, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन् को दोहरा दिया तो नगर निगम चुनाव भी जीतेंगे। और प्रदेश में लोकसभा की 80 की 80 सीटें जीतेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने पार्टी को दिल खोलकर मतदान किया। जिसका परिणाम रहा कि पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
प्रदेश अध्यक्ष नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के छह संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बढ़े वोट प्रतिशत के पीछे दो मजबूत कारण है। पहला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास और दूसरा भाजपा कार्यकर्ताओं का बेहतरीन बूथ प्रबंधन एवं नियोजन।
प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता निर्धारित
उन्होंने कहा कि मजबूत प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण 2017, 2019 और 2022 के साथ ही उपचुनाव एवं पंचायत चुनावों में हमें भारी सफलता हासिल हुई है। सफलता की इस कड़ी को बरकरार रखते हुए हमें लगन एवं परिश्रम के साथ इस निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनसंघ काल के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को एक—एक वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिनके अनुभव का लाभ निश्चित रुप से हमें इस चुनाव में मिलेगा । कहा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता निर्धारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निर्णय सामूहिक आधार पर लिए जाते हैं। प्रत्येक चुनाव में पुराने लोगों के अनुभव का लाभ हमें मिलता रहता है।
चुनाव कैसे जीते दिया कार्यकर्ताओं को लक्ष्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ जैसे व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के बीच, चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सकों के बीच, शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के बीच जाकर संवाद करें और पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इसी तरह पार्टी के विभिन्न मोर्चे जैसे महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक, अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछडा मोर्चा अपनी अपनी बैठकें कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के बड़े नेता तो प्रचार एवं जनसंपर्क करेंगे ही साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in