दर्दनाक!  नदी में पड़ा मिला महिला का शव, जलीय जीवों ने खाया चेहरा व शरीर के कई अंग

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव करीब दो या तीन दिन पुराना है और जलीय जंतुओं ने चेहरे व कई अंगों को खा लिए हैं, जिससे शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है।
नदी में पड़ा मिला महिला का शव (सांकेतिक तस्वीर)
नदी में पड़ा मिला महिला का शव (सांकेतिक तस्वीर)

सोनभद्र, एजेंसी। जिले की सोन नदी में शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला की लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने में जुट गई।

नदी के पुल के नीचे मिली महिला की लाश

क्षेत्र में रहने वाले लोग रोजाना की तरह टहल रहे थे। तभी उनकी नजर सोन नदी पर बने पुल के नीचे पड़ी एक महिला की लाश पर गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चोपन थाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

जलीय जंतुओं ने चेहरे व कई अंगों को खाया

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव करीब दो या तीन दिन पुराना है और जलीय जंतुओं ने चेहरे व कई अंगों को खा लिए हैं, जिससे शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। आशंका यह है कि महिला की लाश अन्य जगह से बह कर यहां पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in