curse-for-female-feticide-society-voluntary-organizations-should-run-awareness-program---district-magistrate
curse-for-female-feticide-society-voluntary-organizations-should-run-awareness-program---district-magistrate

कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिये अभिशाप, स्वंयेसेवी संस्थाएं जागरूकता कार्यक्रम चलाएं - जिलाधिकारी

प्रतापगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को तुलसी सदन में सोमवार को भव्यता के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ नीता साहू ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वावलम्बन के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा। स्वंयसेवी संस्थाएं महिलाओं को स्वावलम्बन बनाने हेतु जागरूकता का कार्यक्रम चलाएं। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम व स्वंयेसेवी संस्थाएं भ्रूण हत्या के विरूद्ध जनजागरूकता का कार्यक्रम चलाएं। भ्रूण हत्या समाज के लिये अभिशाप है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने कहा कि महिला अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सजग रहें और बेटियों के साथ भेद-भाव का व्यवहार न किया जाए। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने कहा कि बेटी हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। किसी भी विकसित समाज का पैमाना बेटी ही है। बेटियां शिक्षा, साहित्य, सामजिक सेवा आदि सभी क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला हेल्पडेस्क की स्थापना के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु 112, 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in