कोरोना महामारी में सेवाभाव से लगे रहे कार्यकर्ता-वीके सिंह
कोरोना महामारी में सेवाभाव से लगे रहे कार्यकर्ता-वीके सिंह

कोरोना महामारी में सेवाभाव से लगे रहे कार्यकर्ता-वीके सिंह

गोरखपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को गंभीरता से लेना है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार ने काफी प्रयास किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा से निपटने के लिए जो सेवा की है, वह एक प्रेरणा जनक है। प्रवासी मजदूरों, गरीबों, बाहर से आए श्रमिकों की हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो सेवा की है, उसे रिकॉर्ड करें। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेज प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। आत्मनिर्भरता की बात सभी सरकारें करती आई पर आत्मनिर्भरता के ऊपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अलग अलग चीजों के लिए विशेष ध्यान दिया है। हमें लोकल चीजों को बढ़ावा देना है। नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को सरकार मुफ्त राशन देगी। उज्जवला गैस लाभार्थियों को 3 महीने और बढ़ा दी गई। देश में 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारको को 500 दिए गए। उन्होंने कहा कि रेवड़ी व पटरी पर सामान बेचने वाले लोगों को सरकार 10000 का लोन दे रही है। लघु उद्योग 370000 करोड़ का लोन दिया जाएगा। प्रवासी मजदूरों के लिए गरीबों के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक लाख करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। गरीबों व श्रमिकों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। 40 हजार करोड़ मनरेगा के लिए। आज 33 लैब करोना कि जांच कर रहे हैं। जिसमें 29 सरकारी है हमारे पास वेंटिलेटर की सुविधा 1466 पूरे प्रदेश में उपलब्ध है। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सैनिटाइजर उत्पादन में प्रथम स्थान है। लॉक डाऊन मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शासन प्रशासन के साथ मिलकर जनता की मदद किया है जो सराहनीय है। मधुमक्खी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन के माध्यम से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकता है। हमारी सरकार हर्बल खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही है। औषधीय पौधों के एक अलग प्रकार के लाभ हैं। इसके लिए हर्बल खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। अंत में उन्होंने बूथ समिति सत्यापन, मंडल बैठक ,सेक्टर बैठक जैसे संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा किया। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in