back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्षय रोगियों के साथ कोरोना उपचाराधीनों की भी कर रहे सेवा : डॉ. यूबी सिंह

– क्षय रोग विभाग टीबी मरीजों के साथ-साथ होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी उपलब्ध करा रहा दवा की किट आगरा, 24 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण काल में जिला क्षय रोग विभाग टीबी के मरीजों को घर-घर दवाएं पहुंचा रहा है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड उपचाराधीनों को भी दवाओं की किट पहुंचा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए विभाग द्वारा टीबी के रोगियों को घर पर ही दवाएं व अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, क्योंकि टीबी रोगियों के ट्रीटमेंट को ब्रेक नहीं किया जा सकता है | इस कारण टीबी की दवाएं मरीजों के घर तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही शासन के निर्देश पर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड उपचाराधीनों को भी दवाओं की किट क्षय रोग विभाग के कर्मचारी घर तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी प्रारंभिक एवं अनुवर्ती जांच भी करा रहे हैं। जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स कोऑर्डिनेटर कमल सिंह ने बताया कि क्षय रोग विभाग के सभी कर्मचारी जैसे समस्त सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, समस्त सीनियर टीबी लैब सुपरवाइजर, समस्त टीबी हेल्थ विजिटर और समस्त स्पुटम माइक्रोस्कोपिस्ट व एलटी होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की प्रारंभिक और अनुवर्ती जांच कर रहे हैं और उन्हें दवाईयों की किट भी उपलब्ध करा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

इन 6 आसान उपायों से कुंडली में गुरु को मजबूत करें, बढ़ेगी धन-समृद्धि और जीवन में खुशहाली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। विशेष रूप से गुरु (बृहस्पति)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...