127 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1471 पर
127 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1471 पर

127 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1471 पर

आज 97 लोगों समेत कुल 533 लोग हरा चुके हैं कोरोना को झांसी, 22 जुलाई(हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ अब यह वाॅयरस कस्बों को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बुधवार को 127 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के मिलने से जिले में कुल मरीजों की संख्या 1471 पर जा पहुंची है। एक अन्य मौत के साथ कोरोना वाॅयरस से मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। हालांकि आज रिकवरी रेट में कुछ सुधार जरुर हुआ है। लेकिन यह उतना अधिक नहीं है कि लोग बेफिक्र हो जाएं। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जिला जेल समेत पहले से स्थित जिले के विभिन्न कंटेनमेंट जोन से कुल 781 नमूने कोविड-19 टेस्ट को लिए गए थे। इनमें से 127 नमूने कोविड-19 टेस्ट में पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 1471 जा पहुंची है। वहीं अब तक 533 मरीज कोरोना को जंग में मात देकर अपने घर जा चुके हैं। स्वस्थ होने वालों में आज कुल 97 लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। इसके अलावा आज 1 कोरोना पाॅजिटिव मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मौतों की कुल संख्या 53 जा पहुंची है। जनपद में इसके साथ ही कुल एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 885 तक पहंुची है। जोकि बुन्देलखण्ड के सभी सातों जनपदों में सर्वाधिक है। जिले के अधिकारी कर रहे सभी को सतर्क जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जनपद के लोगों को सावधानी बरतने की अपील करते हुए अधीनस्थों को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी कंटेनमेंट जोन में लोगों को बेवजह बाहर निकलने के लिए मना करते हुए अपने जीवन से न खेलने की हिदायत दी है। साथ ही तैनात सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in