corona-breaks-in-dharmanagri-patient-not-found-on-thursday-cmo
corona-breaks-in-dharmanagri-patient-not-found-on-thursday-cmo

धर्मनगरी में कोरोना पर लगा ब्रेक, गुरुवार को नहीं मिले मरीज : सीएमओ

चित्रकूट, 27 मई (हि.स.)। जिले में तमाम जांचों के बाद भी कोरोना मरीजों की तादाद शून्य पाई गई है। अब महज जिले में पाॅजिटिव मरीज 70 भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि आज आरटीपीसीआर जांच 642, एंटीजन जांच 1126 लोगों की हुई है। पीसीआर से पाॅजिटिव केस जीरो, एंटीजन केस जीरो, टूनाॅट केसों की तादाद जीरो व कुल पाॅजिटिव केस जीरो मिले हैं। 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 70 पाॅजिटिव मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में लगातार कंट्रोल सेन्टर में लगे कर्मचारी बात कर रहे हैं। सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवायें मौजूद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in