मैनपुरी में निकले 12 कोरोना पॉजिटिव
मैनपुरी में निकले 12 कोरोना पॉजिटिव

मैनपुरी में निकले 12 कोरोना पॉजिटिव

मैनपुरी, 12 जून(हि.स.)। जनपद में कुल संक्रमित 115, ठीक हुए मरीज 50, चार मौत, कोरोना एक्टिव केस 63 मैनपुरी - कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए लाॅकडाउन के बाद जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लाॅकडाउन में छूट देने के लिए शुरु किए गए। अनलाॅक-1 ने जनपद में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ा दी है। कोरोना की रफ्तार अब आंधी का रुप ले चुकी हैं। शुक्रवार को जनपद में अलग अलग स्थानों पर 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलें। एक ही दिन 12 कोरोना पाॅजिटिव मिलना अब तक का सबसे बढ़ा आकड़ा है। 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीज के साथ जनपद में अब तक कुल कोरोना संक्रमित आकड़ा 115 हो गया है। जिसमें 50 ठीक हो चुके है। चार मौत हो चुकी है। 65 कोरोना एक्टिव मरीज है। जिनका अलग अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। बताते चले कि शुक्रवार को 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में एक महिला पुलिस कर्मी, दिल्ली सचिवालय में तैनात कर्मचारी का परिवार, मैनपुरी के नगला पाई व नगला मूले, बेवर के बागपुर, एलाऊ के टिकसुरी, भोगांव के टिडारी, औडेन्य पडरिया व किशनी की एक महिला में कोरोना पाॅजिटिव मिली है। इन सभी को आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन में तो जिले में संक्रमण की रफ्तार काबू में बनी रही। मामले इस गति से बढ़े कि कुल केसों की हाफ सेंचुरी होने में 50 से अधिक पहुंचने में 58 दिन लगे। फिर जैसे ही अनलॉक-1 में छूट का सिलसिला शुरू हुआ कोरोना की रफ्तार भी जैसे अनलॉक हो गई। इसकी तेजी का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि कुल केसों के पचासे के बाद अगले नौ दिन में ही आंकड़ा शतक को पार कर गया। हिन्दुस्थान समाचार/अतुल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.