फिरोजाबाद में 16 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या हुई 662
फिरोजाबाद, 26 जुलाई (हि.स.)। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 16 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से अब संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 662 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ नीता कुलश्रेष्ठ ने पुष्टि करते हुये बताया कि रविवार को जनपद में 16 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद में अब कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब 662 हो गयी है। जिसमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। जवकि 551 लोग स्वस्थ हो चुके है। इसके साथ ही 20 मरीजों को रैफर किया गया है। इस प्रकार जनपद में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 है। जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 221888 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गये है। जिनमें से 21195 रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल /दीपक-hindusthansamachar.in